फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: शिमला जिले में 7,231 कर्मी देंगे चुनाव में ड्यूटी, सूची तैयार

Fri, 19 Apr 2024 12:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि चुनाव कर्मियों के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 24 अप्रैल से पहली रिहर्सल शुरू होगी। 
विज्ञापन
चुनाव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों की पहली रेंडमाइजेशन (छंटनी) प्रक्रिया गुरुवार को राष्ट्रीय सूचना केंद्र के (एनआईसी) कक्ष में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिले के 1058 मतदान केंद्रों में तैनात किए जाने वाले पीआरओ, एपीआरओ और पीओ के लिए 7,231 कर्मियों के डाटा की रेंडमाइजेशन की गई है। 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि चुनाव कर्मियों के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 24 अप्रैल से पहली रिहर्सल शुरू होगी। जुब्बल-कोटखाई विस क्षेत्र में रिहर्सल 24 अप्रैल को जुब्बल स्कूल और शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में 25 अप्रैल को रिहर्सल संजौली सभागार में दो बैच में होगी। इसी तरह चौपाल विस क्षेत्र में 26 अप्रैल को तहसील ग्राउंड चौपाल और ठियोग विस क्षेत्र में 28 अप्रैल को रिहर्सल आईटीआई ग्राउंड ठियोग स्थित जैस में होगी। 

कसुम्पटी क्षेत्र में रिहर्सल 26 अप्रैल को छोटा शिमला स्कूल में और शिमला शहरी विस क्षेत्र में 25 अप्रैल को पोर्टमोर स्कूल में होगी। रामपुर विस क्षेत्र में रिहर्सल 26 अप्रैल को रामपुर कॉलेज के सभागार में और रोहड़ू विस क्षेत्र में 28 अप्रैल को पीजी कॉलेज, सीमा और रोहड़ू के सभागार में होगी। दूसरी रेंडमाइजेशन 16 मई को होगी जिसमें पोलिंग पार्टियों का गठन होगा। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक वर्मा, एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें