फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कंगना की विक्रमादित्य सिंह पर निजी टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

Sat, 04 May 2024 05:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)

सार

मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की ओर से करसोग में बीते 2 मई को कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर की गई टिप्पणी का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है।
 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदी आते ही नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है।  मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की ओर से करसोग में बीते 2 मई को कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह पर की गई टिप्पणी का मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है।  करसोग कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 2 मई को करसोग के नाविंधार में अपने संबोधन के दौरान कंगना ने विक्रमादित्य सिंह पर निजी टिप्पणी की थी। कंगना कहा था कि जो अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सकता, वह महिलाओं का क्या सम्मान कर सकता है।  उधर, सहायक चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम करसोग राजकुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें