फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जेपी नड्डा बोले- राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर चलते हैं, पर पढ़ते नहीं

Wed, 08 May 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी

सार

जेपी नड्डा ने बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें चुनावी टिप्स दिए। इस दाैरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
बिलासपुर में जेपी नड्डा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में लिया भाग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक गलत वोट से क्षेत्र वीरान हो सकता है और आपका एक सही वोट क्षेत्र को आबाद कर सकता है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। भाजपा की ओर से बुधवार को बिलासपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही राष्ट्र विरोधी सनातन विरोधी और विकास विरोधी रही है। इसी कारण आज यह पार्टी शून्य हो चुकी है। आज कांग्रेस आर्थिक सर्वेक्षण की बात कर रही है, ताकि लोगों की संपत्ति के ऊपर डाका डाल सके।

विज्ञापन


ऐसे लोगों का कांग्रेस पहले से समर्थन करती है जो देश को तोड़ने की बात करते हैं। नड्डा ने कहा कि कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री के भाई डीके सुरेश दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की बात करते हैं और यही कांग्रेस उसको लोकसभा चुनाव लड़ा रही है। जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े होंगे... नारे लगते हैं और अगले दिन राहुल गांधी उन लोगों से मिलने और उनके समर्थन के लिए जेएनयू पहुंचते हैं। सोनिया गांधी ने भगवान राम को काल्पनिक बताया और इन्हीं के नेताओं ने राम मंदिर के मामले को न्यायालय में लटकाने का प्रयास किया। इन सब बातों से साफ प्रतीत होता है कि कांग्रेस हमेशा देश विरोधी रही है। पूरा विपक्ष सनातन विरोधी है। राहुल गांधी संविधान को हाथ में लेकर तो चलते हैं लेकिन उसे पड़ते नहीं। यह लोग आज धार्मिक आरक्षण कि बात कर रहे हैं। यह लोग दलित लोगों के आरक्षण के ऊपर भी डाका डाल रहे हैं।

यह लोग सत्ता प्राप्त करने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की है। वहीं दूसरी ओर भाजपा की केंद्र सरकार ने हर वर्ग का विकास किया है। मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से निजात दिलाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। पाकिस्तान, बांग्लादेश सहित अन्य मुस्लिम देशों में तीन तलाक कानून नहीं है। लेकिन कांग्रेस ने सत्ता के लिए तुष्टिकरण की राजनीति की, जिसके ऐसे परिणाम सामने आए। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने तीन तलाक को हटाने की बात की थी, लेकिन किसी में हिम्मत नहीं थी कि इसे हटाए जाए। नरेंद्र मोदी ने यह करके दिखाया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन, डॉ. सिकंदर, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, विधायक डॉ. विक्रम ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, जीतराम कटवाल, रणधीर शर्मा और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन



भारत के खिलाफ टिप्पणी करने वाले पित्रोदा जैसे लोग राहुल गांधी के सलाहकार : अनुराग
 हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले लोग राहुल गांधी के परम मित्र और सलाहकार हैं। अनुराग ने कहा कि पित्रोदा ने कहा कि ईस्ट भारत के लोग चाइनीज और साउथ वाले अफ्रीकन दिखते हैं। यह बयान भारत की संस्कृति के खिलाफ हैं और यह लोग राहुल गांधी के मित्र हैं। यह वह कांग्रेस हैं जो कहती थी कि सनातन को कुचल दो और हिंदुओं को छोड़ेंगे नहीं। आज विपक्ष कह रहा है कि जहां राम मंदिर बना है वहां फिर से मस्जिद बनाएंगे जबकि मस्जिद बनाने के लिए पहले से ही भूमि दे दी गई है। इसके बाद भी विपक्ष ऐसी बातें कर रहा है। इन लोगों को भगवा देखकर पेट में दर्द होती है। क्योंकि यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि 2025 तक रुक जाएं, बिलासपुर तक ट्रेन पहुंचाएंगे। उसके बाद यहां वंदे्भारत ट्रेन को भी पहुंचाया जाएगा।


 
विज्ञापन

हिमाचल में अंधेर नगरी चौपट राजा का राज: नड्डा
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  कहा कि हिमाचल में अंधेर नगरी चौपट राजा का राज है। जिसको बंद करना अब भाजपा का काम है। कहा कि जल्द मंडी में रेल भी आएगी और प्लेन भी। उन्हाेंने बुधवार को मंडी के नाचन के शेगली में जनसभा को संबोधित किया। नड्डा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास बंद करने का काम किया है और भाजपा ने इस सरकार से पहले विकास करने का। यह चुनाव भारत को विकसित बनाने का चुनाव है। जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार और परिवारवाद की पार्टी है। घमंडिया गठबंधन के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। कहा कि कुछ नेता जेल में है और कुछ बेल पर हैं। कहा कि धर्म के नाम पर आरक्षण नहीं होगा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को धर्म, जाति और फूट डालो राज करो की राजनीति की, लेकिन मोदी ने विकास की राजनीति को पेश कर यह परंपरा तोड़ दी। कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने 900 सरकारी संस्थान बंद कर जनता की दिक्कतें बढ़ाई हैं। केंद्र ने 10782 करोड़ हिमाचल को आपदा के समय दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार ने यहां भी राजनीति करना नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें