3.91 करोड़ की मर्सिडीज
फिल्मी दुनिया के बाद राजनीतिक पारी शुरू करने जा रही कंगना रणौत लग्जरी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास 3.91 करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 4एम सीरिज गाड़ी है। कंगना ने यह गाड़ी अपनी कंपनी मणिकर्णिका फिल्मस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ले रखी है। वहीं, उनके पास 98 लाख की बीएमडब्ल्यू 730 एलडी और 58 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलई 250डी गाड़ी भी है। कंगना के नाम पर 53 हजार रुपये का एक स्कूटर भी है।
आठ बैंकों में खाते, मनाली, पंजाब और मुंबई में भी प्रॉपर्टी
कंगना ने 50 अलग-अलग एलआईसी करवा रखी है। कंगना के पास दो लाख रुपये की नकदी है। कंगना के 8 बैंक खाते हैं। इनमें से 7 मुंबई के बैंकों में हैं, जिनमें करोड़ों रुपये जमा हैं। हिमाचल में सिर्फ एक बैंक खाता मंडी की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। उसमें 7,000 रुपये हैं। मनाली के अलावा पंजाब के जीरकपुर और मुंबई में व्यावसायिक और रिहायशी संपत्ति, बीते पांच सालों में करीब 50 करोड़ रुपये आय अर्जित की है। कंगना रणौत मंडी जिले के भांबला की रहने वाली हैं। वर्ष 2021-22 में उन्होंने 12.30 करोड़ रुपये रिटर्न भरी थी। जबकि 2022-23 में भरी रिटर्न में आय 4.12 करोड़ रुपये दर्शाई है।
75 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं कांग्रेस के देवेंद्र जग्गी
नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने धर्मशाला से कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। 51 वर्षीय जग्गी ने मैकेनिकल इंजीनियर में डिप्लोमा किया हुआ है। उन पर चार मामले दर्ज हैं। कांग्रेस प्रत्याशी 75.04 लाख की चल-अचल संपत्ति है। जग्गी के पास 10 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 10 हजार कैश और 180 ग्राम गोल्ड है। जग्गी पर 42.22 लाख का लोन है।
7.90 करोड़ की संपत्ति गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के पास
गगरेट से भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा के पास 75,000 रुपये कैश है। चल-अचल और कमर्शियल संपत्ति 7.90 करोड़ की है। नामांकन पत्र के दौरान सौंपे गए हल्फनामे में इसका खुलासा हुआ। 44.95 लाख की देनदारियां हैं। चैतन्य के पास आभूषण नहीं है। 15.98 की एक एंबुलेंस उनके नाम पर है। आईसीआईसीआई, यूको, एचडीएफसी बैंक में भी जमा पूंजी है।