फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार ने पेश की मिसाल, घर के मुखिया के दाह संस्कार के बाद किया मतदान

Mon, 20 May 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

जिला बिलासपुर और सोलन की सीमा पर बसे भलग गांव के एक परिवार ने मतदान पर मिसाल पेश की है। रविवार को उनके मुखिया का देहांत हो गया। परिवार के 25 सदस्यों ने अंतिम संस्कार के बाद बूथ का रुख किया और एक साथ वोट डाले। 

विज्ञापन


रविवार को देश की सरकार बनाने के लिए लोग जहां मतदान कर रहे थे, वहीं गांव में बुजुर्ग लेख राम चौहान की रविवार सुबह मौत हो गई। परिवार ने अपने मुखिया और देश दोनों के प्रति अपना दायित्व निभाया।

परिवार के बड़े बेटे लालमन चौहान, हीरा लाल चौहान, कमल व नरेंद्र चौहान एवं समस्त परिवार के 25 सदस्यों ने बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के बाद मतदान किया। सदस्यों का कहना है कि देश के लिए हमारी भागीदारी वैसी ही होनी चाहिए जैसी परिवार के लिए होती है।
विज्ञापन


अगर देश सुरक्षित होगा तभी परिवार सुरक्षित रहेगा। इसको देखते हुए पूरे परिवार ने फैसला लिया कि वह लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इसके बाद पूरे परिवार के 25 सदस्य वोट देने मतदान केंद्र पर पहुंचे। वहीं मतदान केंद्र में सभी लोगों ने खड़े होकर उक्त परिवार का मतदान केंद्र में उनका स्वागत किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें