हिमाचल में 21 जनवरी 2019 तक कुल 50,96, 869 मतदाता बने हैं। ये मतदाता संसदीय क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के भविष्य तय करेंगे। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ साथ हिमाचल में पार्टी कार्यकर्ता गणित बैठाने में लग गए हैं।
हालांकि, अभी पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन ताना बाना बुनने लगे हैं। इलेक्शन कमीशन पर से मिली जानकारी के मुताबिक कांगड़ा में सबसे ज्यादा वोटर है। यहां वोटर की संख्या 13,37,838 वोटर है।
इसमें 67,6131 पुरुष जबकि 661699 महिलाएं है। इसी तरह शिमला संसदीय क्षेत्र में सबसे कम 12,23,290 मतदाता है। यहां पुरुष 633544 जबकि महिलाएं वोटरों की संख्या 589712 है। हिमाचल में थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 59 है।