फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार से सबक लेने और सीखने की जरूरत: वीरभद्र

Fri, 17 May 2019 07:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 वीरभद्र सिंह ने कहा कि कभी-कभी चुनाव में जीत मिलती है और कभी हार भी देखनी पड़ती है। जब हार मिलती है तो उससे निराश होने की जरूरत नहीं होती, बल्कि हार से सीखना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हार से सबक लेने की जरूरत है।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह शुक्रवार को सोलन में राहुल गांधी की जनसभा के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मिली हार पर सही ढंग से मंथन किया जाए तो भविष्य के चुनाव में कांग्रेस को हमेशा जीत ही मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आज संघर्ष का आखिरी दिन है और इसके बाद सभी मतदान की ओर जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जागरूक है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटें भाजपा जीत लेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा अध्यक्ष बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी वजह से पार्टी मजबूत हुई है। यदि एक साल पहले उन्हें जिम्मेदारी सौंपी होती तो कांग्रेस सत्ता से बाहर ही नहीं जाती। 

Trending Videos

हिमाचल में सुरक्षित नहीं महिलाएं : राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। शिमला में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। इस घटना पर युवती ने उसके अभिभावकों पर दबाव बनाने और उसके चरित्र हनन का प्रयास करने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि युवती दुष्कर्म पीड़ित है और उसे न्याय देने की जगह उसके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा में मौजूदा सरकार नाकाम रही है। देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। 

मोदी ने तोड़ा लोगों से किया वादा: आनंद

आनंद शर्मा (फाइल फोटो)
पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोगों से किया वादा तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के लिए कांग्रेस को बदनाम किया और बाद में आरएसएस की नीतियां देश पर लागू कर दी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हो रहा है। नरेंद्र मोदी मुद्दों पर जवाब देने से पीछे हट रहे हैं। देश के आर्थिक हालात चरमरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश में क्रांतिकारी परिवर्तन होने वाला है जिसमें नरेंद्र मोदी सरकार की विदाई तय है। 
विज्ञापन

बातों से मूर्ख नहीं बना सकते नरेंद्र मोदी: पाटिल

फाइल फोटो
कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि बातों के जाल से सबको मूर्ख नहीं बना सकते हैं। लोग समझदार हैं और वो जानते हैं उन्हें क्या करना है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश भर में झूठ के बूते अपनी राजनीति चला रहे हैं।

पांच साल में विकास कार्यों का हिसाब देने की जगह लोगों को देशभक्ति का पाठ पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहते हैं। नरेंद्र मोदी की कथनी और करनी में भी बड़ा अंतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें