फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने धर्म के नाम पर बांट दिया देश: वीरभद्र सिंह

Tue, 16 Apr 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को धर्म के नाम पर बांट दिया है। इससे देश की एकता प्रभावित हुई है। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चुवाड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी का विकास करवाने की बात कही थी लेकिन सत्तासीन होने पर उन्होंने केवल पूंजीपतियों का ही विकास करवाया है।

विज्ञापन


वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान घर-द्वार स्कूल खोले ताकि नौनिहालों को पढ़ाई के लिए ज्यादा दूरी तय न करनी पड़े। कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में प्रदेश का एक समान विकास करवाया। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी तक अपनी घोषणाएं पूरी नहीं की हैं। 

इससे पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती अपने जारी ब्यान को लेकर माफी मांगें। उन्होंने कहा कि जब तक वे माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर कांगड़ा-चंबा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता एवं भटियात विस क्षेत्र के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव आशा कुमारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें