फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र बोले- हिमाचल सरकार भी डरपोक, डीसी भी डरपोक, मुझसे मल्लयुद्ध करें

Thu, 09 May 2019 04:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/ सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार और सिरमौर के डीसी डरपोक हैं। सिरमौर का चौगान मैदान पिछले दस दिन से बुक कर रखा है। प्रजातंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए। इनका बस चले तो यह लिख डालें कि यह मैदान ताउम्र अमित शाह के लिए बुक है। वीरभद्र सिंह नाहन के बड़ाचौक में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी हो गई है। नौकरशाही को याद रखना चाहिए कि जब तक चांद है, रोशनी भी तभी तक होती है। प्रजातंत्र में सरकारें आती और जाती हैं। नई सरकार आएगी तो इसका हिसाब लिया जाएगा। जब हमारी सरकार थी तो हमने कभी आदेश नहीं दिए कि मैदान न दें।

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नसीहत दी कि उन्हें कायदे-कानून के अनुसार फैसले लेने चाहिए। ऐसा नहीं होने पर प्रशासन पंगु हो जाता है। उन्होंने कहा ‘मुझे कर्मचारियों और अधिकारियों पर गर्व है। मैंने कभी किसी को तंग नहीं किया। जिसने गलती की, उसकी सीधा छुट्टी कर दी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहते हैं कि वीरभद्र ने रेवड़ियों की तरह स्कूल खोले। हां खोले हैं, उन्हें तकलीफ क्यों हो रही है? मुझसे मल्लयुद्ध करें, जनता में विश्वास तब बनता है, जब शुरू किए गए कार्यों को पूरा करें। यदि ऐसे कार्यों को बंद करेंगे तो लोग आपको कोसेंगे। इससे पहले उन्होंने पच्छाद के सराहां, निहोग में भी चुनावी सभाएं कीं। नाहन के बाद उन्होंने धौलाकुआं में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार किया। 

‘पक्के राम की जरूरत, आया राम गया राम की नहीं’
सराहां में वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस एक बहती गंगा है, जिसमें बार-बार डुबकी लगाने को मन करता है। पार्टी को पक्के राम की जरूरत है, आया राम गया राम की नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। यह जातियों को बांटकर देश व प्रदेश के लोगों को तोड़ना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें