कुलदीप राठौर और विद्या स्टोक्स
- फोटो : अमर उजाला
रैली में ठियोग से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक राठौर भी दोनों नेताओं के विचारों को महज सुनते ही रह गए। जैसे ही स्टोक्स संबोधित करने लगीं, उन्होंने पूरा माहौल भावुक बना दिया। स्टोक्स ने कहा कि लंबे समय तक क्षेत्र की सेवा का मौका मिला और अब मेरा आशीर्वाद राठौर के साथ है।
ठियोग-कुमारसैन क्षेत्र का नेतृत्व अब कुलदीप के हाथों में रहेगा। इसके बाद राठौर ने कहा कि लंबे समय तक स्टोक्स ने क्षेत्र का खूब विकास किया। लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं और ठियोग क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा बढ़त कांग्रेस को मिलनी चाहिए।
पिछले विधानसभा चुनाव में विद्या स्टोक्स का टिकट कट गया था। स्टोक्स के स्थान पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के युवा नेता दीपक राठौर टिकट लेकर आए थे, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। वहां से माकपा प्रत्याशी राकेश सिंघा जीते थे।