फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशन कपूर की दाड़ी में होने वाली रैली की होगी वीडियोग्राफी

Fri, 26 Apr 2019 10:11 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
किशन कपूर
विज्ञापन

कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर के नामांकन पर दाड़ी मेला मैदान में होने वाली रैली की चुनाव आयोग विशेष रूप से वीडियोग्राफी करेगा। रैली में सरकारी कर्मचारियों को जबरन बुलाने के लिए कांग्रेस की चुनाव आयोग को दी लिखित शिकायत के आधार पर नोडल अधिकारी ने एआरओ धर्मशाला को रैली की वीडियोग्राफी करने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


चुनाव आयोग को सौंपी लिखित शिकायत में कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक जितेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि कपूर की रैली में भीड़ एकत्रित करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा वर्कर सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों को भाग लेने के लिए न केवल निर्देश जारी हुए हैं बल्कि रैली में भाग लेने के लिए इन पर दबाव भी बनाया जा रहा है। उधर, एसडीएम धर्मशाला एवं एआरओ एसके परासर ने कहा कि दाड़ी में भाजपा प्रत्याशी की रैली की वीडियोग्राफी करने के निर्देश मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें