फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: चुनाव में इस्तेमाल होंगे वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर

Sun, 12 May 2019 10:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया में उपयोग के लिए वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टर इस्तेमाल करने की मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर की खराबी के बाद प्रदेश निर्वाचन कार्यालय ने आयोग से सेना के हेलीकॉप्टर मुहैया कराने की मांग की थी।

विज्ञापन


मंजूरी मिलने के बाद अब दो हेलीकॉप्टर चुनाव कार्य और एक एयर एंबुलेंस के तौर पर उपयोग में लाया जाएगा। हिमाचल के दुर्गम इलाकों में चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग को हवाई सेवा की जरूरत थी।

यूं तो आयोग ने प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल की प्रदेश निर्वाचन कार्यालय को अनुमति दे दी थी। लेकिन प्रदेश सरकार के हेलीकॉप्टर के सही न होने की वजह से निर्वाचन अधिकारियों को सुदूरवर्ती क्षेत्रों में चुनाव सामग्री पहुंचाने से लेकर चुनाव कर्मी पहुंचाने व आपात स्थिति की चिंता सता रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने चुनाव आयोग से वायुसेना के हेलीकॉप्टर मुहैया कराने की मांग की थी। आयोग ने प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए तीन हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दो हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल बड़ा भंगाल, पांगी, भरमौर, डोडराक्वार जैसे क्षेत्रों में चुनावी प्रक्रिया सुचारु रखने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा एक का इस्तेमाल एयर एंबुलेंस के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें