फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: गुजरात से मंडी लाईं दर्जनों ईवीएम खराब

Sun, 12 May 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

गुजरात से मंडी के लिए मंगवाई गई दर्जनों ईवीएम खराब निकली हैं। चुनाव आयोग ने इनके खराब निकलने के बाद अब गुजरात से फिर 800 ईवीएम रिजर्व में रखने के लिए मंगवा ली हैं।

विज्ञापन


पहले मंडी के लिए गुजरात से 2200 ईवीएम मंगवाई थीं, मगर इनमें से दर्जनों खराब बताई जा रही हैं।  मंडी लोकसभा सीट से 17 प्रत्याशियों के चुनाव में खड़े होने से आयोग को हर पोलिंग स्टेशन पर दो-दो ईवीएम मशीनें लगानी पड़ रही हैं।

बाकी निर्वाचन क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों में एक-एक मशीन लगेगी। दरअसल एक ईवीएम मेें नोटा सहित कुल 16 बटन होते हैं। मंडी में एक प्रत्याशी ज्यादा है, इसलिए दोहरी ईवीएम मशीनों की व्यवस्था करनी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें