फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली के लिए पड्डल मैदान में एसपीजी ने संभाला मोर्चा

Thu, 09 May 2019 11:06 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर ऐतिहासिक पड्डल मैदान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मैदान में रैली स्थल सील कर दिया गया है। एसपीजी ने मोर्चा संभालते हुए पड्डल मैदान में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन


वहीं, एयरफोर्स के हेलीकाप्टर ने कांगणीधार में ट्रायल लैंडिंग भी की। सीएम के गृहक्षेत्र मंडी में लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल में यह पहली रैली है। 

सीएम जयराम ठाकुर व्यवस्थाओं की खुद कमान संभाले हुए हैं। गुरुवार को वह स्वयं पड्डल मैदान में तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं, रैली स्थल पर कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था का प्लान भी भाजपा ने तैयार कर लिया है। हिमाचल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व मंच पर रहेगा।
विज्ञापन


जिसमें सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत, प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सत्ती समेत प्रदेश नेतृत्व पीएम के साथ मंच पर विराजमान होगा। जबकि मंडी संसदीय क्षेत्र के 13 भाजपा और एक निर्दलीय एमएलए मंच वीआईपी ब्लाक में रहेंगे। 

विज्ञापन

डेढ़ साल में चौदह विधायकों की फिर अग्निपरीक्षा

विधानसभा चुनावों में मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा को 14 सीटों पर विजय दिलवाने वाले विधायकों की डेढ़ साल बाद लोकसभा चुनावों में फिर से अग्निपरीक्षा होगी। हर बूथ से विस क्षेत्र और जिलास्तर के ओहदेदारों को भीड़ एकत्र करने का जिम्मा सौंपा गया है। हर ब्लाक के लिए भीड़ एकत्र करने का टारगेट तय किया गया है। 

कांगणी या पड्डल में उतरेगा पीएम का चॉपर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चॉपर कांगणीधार या पड्डल में उतरेगा। प्रशासन ने दोनों विकल्पों को खुला रखा है। कांगणीधार में दो हेलीकाप्टर उतरने की व्यवस्था की गई है। हेलीपैड को खुला किया गया है। जबकि, कांगणीधार में लैंडिंग न होने पर पड्डल मैदान में भी हेलीकाप्टर उतारने का विकल्प रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें