फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की रैली के लिए ठोडो मैदान को एसपीजी की हरी झंडी

Sat, 11 May 2019 10:33 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की हरी झंडी मिल गई है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसपीजी के सुरक्षा कर्मियों ने ठोडो मैदान में सुरक्षा प्रबंधों की पड़ताल की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री के विशेष सुरक्षा दल ने मैदान के चारों तरफ के रास्तों और आसपास की जगह का निरीक्षण भी किया। सोलन पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। अब पीएम मोदी की जनसभा का स्थल तय हो गया है। 

प्रधानमंत्री की जनसभा का स्थल काफी दिनों से सुर्खियों में था। यह मामला तब और गर्म हो गया, जब कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के लिए भी आवेदन कर दिया। कांग्रेस ने 13 मई को ही जनसभा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


इस पर काफी खींचतान चलती रही। बाद में भाजपा को स्वीकृति मिल गई और राहुल गांधी की जनसभा को कांग्रेस ने 15 मई को पुलिस मैदान में स्थानांतरित कर दिया। पीएम मोदी के दौरे पर अंतिम मुहर एसपीजी को लगानी थी।

भाजपा के स्थानीय नेतृत्व, गुप्तचर विभाग और स्थानीय प्रशासन की रिपोर्ट के बाद एसपीजी ने दौरा कर इसे स्वीकृति दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा के सुरक्षा प्रबंधों की जांच की गई है। एसपीजी का दौरा भी हो गया है। पुलिस पुख्ता इंतजाम करेगी कि यातायात समेत दूसरी किसी तरह की भी समस्याएं लोगों को पेश न आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें