फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी से फोन पर स्मृति ईरानी ने बड़सर की महिलाओं में भरा जोश

Fri, 12 Apr 2019 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी से मोबाइल फोन पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बड़सर में भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित किया और उनमें जोश भरा। स्मृति ईरानी ने अमेठी से जय श्रीराम के नारे के साथ अपने विचार रखते हुए कहा कि मैं क्षेत्र की महिलाओं का जितना आभार व्यक्त करूं उतना कम है।

विज्ञापन


बता दें कि अफवाह उड़ी कि स्मृति ईरानी बड़सर आ रही हैं। सवाल उठने भी शुरू हो गए। कार्यक्रम में मौजूद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस सम्मेलन में स्मृति ईरानी के आने का कोई प्रोग्राम नहीं है। लेकिन महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते अनुराग ठाकुर ने तुरंत जेब से मोबाइल फोन निकाला और स्मृति ईरानी को कॉल लगा दी।

इस दौरान स्मृति ने कहा कि अनुराग ठाकुर संसद के अंदर और बाहर विरोधियों को नाको चने चबा देते हैं। भ्रष्टाचार को उजागर करते हैं। जनता की आवाज को उठाते हैं। हिमाचल की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रचार शुरू कर दिया है। फिलहाल हिमाचल के नेताओं की अगुवाई में जनसभाएं हो रही हैं। बड़सर के महिला सम्मेलन में पहली बार केंद्रीय नेता ने फोन के माध्यम से जनता से संवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें