फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 23 मई के बाद नहीं टिकेगी ममता की सरकार: हुसैन

Wed, 15 May 2019 07:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है। राज्य के दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जान से मारने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


सीआरपीएफ के जवान न होते तो उनकी जान भी जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार 23 मई के बाद टिकने वाली नहीं है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के सही तरह से काम न करने का भी आरोप लगाया।
 
हुसैन ने प्रेस वार्ता में कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते कांग्रेस और उनके सहयोगी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। प्रधानमंत्री के खिलाफ 100 गालियां माफ की जा सकती हैं, लेकिन इसके बाद जनता इन्हें जवाब देगी।
विज्ञापन


उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद आए कांग्रेस नेताओं के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी को प्यार करने के मायनों का पता नहीं है।

उन्होंने कहा कि जफ्फी मारने को प्यार नहीं कहते। प्यार देश, जनता, सेना और परिवार से भी होता है, जिसके मायने अलग-अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ऐसी जफ्फी से खुदा बचाए, जो बदले में खाने को गाली देते हैं, लेकिन जुबां पर प्यार का नाटक करते हैं। 

विज्ञापन

राहुल ने भेजे हैं सैम और मणि दो अंकल 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन - फोटो : अमर उजाला
हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 2 अंकल सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर इन दिनों शिमला में घूमकर लोगों के जख्मों पर नमक झिड़कने का प्रयास कर रहे हैं।

मणिशंकर अय्यर ने तो इस बार मर्यादा की हर सीमा को लांघते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया से भी बदतमीजी की है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान में जाकर कहा था कि नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए वहां की सरकार की भी जरूरत है। 

गोडसे को माफ नहीं करेगी भाजपा 
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता के हत्यारे नाथूराम गोडसे को भाजपा कभी क्षमा नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि हत्या करने वालों का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म अभिनेता कमल हसन समाज को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। 

सिद्धू ने मोदी को दी गाली, इमरान खान के लिए बजाई ताली
हुसैन ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंच से प्रधानमंत्री को गाली और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ ताली बजाई है। इसी कारण उनके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका मुंह बंद करके बयानबाजी न करने की सलाह दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें