फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी

Wed, 15 May 2019 06:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार और शुक्रवार को ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी है। 21 मई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। बुधवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि होने की चेतावनी है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना भी है।

विज्ञापन

विभिन्न शहरों का तापमान ये रहा

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में 16 और 17 मई को बारिश होने का पूर्वानुमान भी है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार भी हैं। बुधवार को राजधानी शिमला में मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल भी छाए रहे।

बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान में 35.7, बिलासपुर में 34.8, हमीरपुर में 34.2, कांगड़ा में 32.2, नाहन में 32.0, चंबा में 31.0, सुंदरनगर में 30.4, भुंतर में 29.0, धर्मशाला में 28.6, सोलन में 28.0, शिमला में 24.7, कल्पा में 19.4, कल्पा में 19.4, केलांग में 17.3 और डलहौजी में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें