डेरा ब्यास से जुड़े राधास्वामी समुदाय पर टिप्पणी को लेकर भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने खेद प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि मेरा मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।
कांग्रेस ने मेरे बयान को कट पेस्ट कर दुष्प्रचार किया है। वहीं, सत्ती ने सोलन के निर्वाचन अधिकारी को जवाब भेजने की पुष्टि की। उन्होंने जवाब में लिखा है कि वह मेरी टिप्पणी नहीं थी। सत्ती ने नेता विपक्ष पर चुनाव अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है।
गोर हो कि हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से डेरा ब्यास के अनुयायियों और राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी के बाद हिमाचल में सियासी तूफान सा आ गया है। जहां कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है, वहीं भाजपा इस मुद्दे से पार पाने की कोशिश में लगी है।