हमीरपुर में रामलाल के नामांकन के दौरान पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के सुक्खू पर किए हमले के बाद कांग्रेस में गुटबाजी की दबी चिंगारी एक बार फिर सुलग गई है। लोकसभा चुनाव में दोनों गुटों में फिर तकरार बढ़ने से पार्टी की चिंता बढ़ गई। तीखे बयानों से हो रहे नुकसान के चलते अब कांग्रेस प्रत्याशी वीरभद्र-सुक्खू को एक साथ प्रचार में बुलाने से कतरा रहे हैं। उधर, पार्टी नेतृत्व दोनों नेताओं में एक बार फिर सुलह कराने में जुट गया है।