फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को चौकीदारों-चोरों से बचाना होगा: किमटा

Thu, 28 Mar 2019 03:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश के लोगों को चौकीदार बनाने की निंदा करते हुए कहा है कि उनका राजनीतिक उद्देश्य इससे पूरा होने वाला नहीं है। अब समय आ गया है कि देश को चौकीदारी से भी बचाना है और चोरों से भी।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रजनीश किमटा ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश के बेरोजगारों को पहले चाय-पकोड़ा बेचने की सलाह देते थे तो अब उन्हें चौकीदार बनने का नारा दे रहे हैं। देश के बेरोजगार उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा और विदेशों में जमा देश का काला धन वापस लाने और फिर हर बैंक खाते में 15 लाख जमा करवाने के उनके वादे सत्ता में आने के बाद जुमले हो गए हैं।
विज्ञापन


किमटा ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा झूठे वादे और नारे देकर देश के लोगों की भावनाओं से खेलती आई है। इस बार भाजपा ऐसा नहीं कर पाएगी। देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें