फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- उम्र के इस पड़ाव पर कांग्रेस में जाकर उपहास का पात्र बने सुखराम

Thu, 28 Mar 2019 03:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
हमीरपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि किसी भी कांग्रेसी में भाजपा के खिलाफ लड़ने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस कुछ लोगों को इधर-उधर से पकड़कर चुनाव लड़वाने का प्रयास कर रही है। दिल्ली कांग्रेस हाईकमान को भेजे प्रत्याशियों के पैनल वापस मंगवा लिए गए हैं। जबरन धक्का देकर सुबह एक तो शाम को दूसरे को चुनावी चेहरा बनाने के प्रयास चल रहे हैं। 

विज्ञापन


गुरुवार को टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पंडित सुखराम का उम्र के इस पड़ाव में कांग्रेस ज्वाइन करना उन्हें उपहास का पात्र बना रहा है। सुखराम के बेटे ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा भाजपा के सदस्य हैं और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। सीएम ने कहा कि अनिल को बुलाकर आगे की बात कर रहे हैं।  

महेश्वर और खुशाल पार्टी के लिए करेंगे काम 
जयराम ने कहा कि महेश्वर और खुशाल सिंह से भी बात हो चुकी है। दोनों पार्टी के लिए कार्य करेंगे। पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल के साथ दिल्ली में बात हुई है। अगर वह पार्टी छोड़ कर चले जाएंगे तो उन पर कार्रवाई का कोई औचित्य नहीं बनता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें