भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत ने कहा कि भाजपा देश में मजबूत स्थिति में है। लोग देश में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
12 मई को बिलासपुर, चंबा और नाहन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को मंडी और 13 मई को सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
रावत ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा ने 2014 में मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा के पास जहां मोदी हैं वहीं, पांच साल में हुए विकास कार्य भी हैं। दुश्मन देश अब भारत की तरफ देखने से पहले 100 बार सोचते हैं।