फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में 13 को मोदी की जनसभा तय, राहुल गांधी पर असमंजस

Sun, 05 May 2019 09:45 AM IST
Krishan Singh राकेश शर्मा, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का सोलन में एक ही दिन 13 मई को आमना-सामना होना अब मुश्किल है। भाजपा ने 30 अप्रैल को प्रशासन के पास पीएम मोदी की जनसभा के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा के लिए तीन मई को आवेदन किया है। जिला प्रशासन भले ही जनसभाओं पर अभी कोई फैसला नहीं ले सका हो लेकिन नगर परिषद ने पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ठोडो मैदान में पीएम मोदी की जनसभा के लिए मंजूरी दे दी है।

वहीं, कांग्रेस अब 14 मई को राहुल गांधी की जनसभा करना चाहती है।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार का कहना है कि पार्टी की तरफ से राहुल गांधी की जनसभा के लिए पुलिस मैदान की मांग की गई है। लेकिन उसी दिन भाजपा की जनसभा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

कांग्रेस टकराव नहीं चाहती

कांग्रेस टकराव नहीं चाहती है। इसलिए राहुल गांधी की जनसभा अब 14 मई को कराने के लिए हाईकमान से बात की जा रही है। भाजपा के पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि 13 मई को पीएम मोदी की जनसभा तय है।

तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर परिषद से एनओसी ले लिया है। जिला निर्वाचन आयोग से स्वीकृति भी अंतिम चरण में है। उपायुक्त विनोद कुमार का कहना है कि जनसभा के लिए दोनों दलों के आवेदन आए हैं।

इन पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल प्रशासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा। जनसभा को लेकर सभी पहलू जांचे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें