फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर के खाते में भी जुड़ेगा मंडी में पीएम मोदी की रैली का खर्च

Thu, 16 May 2019 12:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
किशन कपूर (फाइल)
विज्ञापन

भाजपा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी किशन कपूर और मंडी से प्रत्याशी रामस्वरूप के चुनावी खर्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी में हुई रैली का आधा खर्च जुड़ेगा। चुनाव आयोग की सख्ती के बाद किशन कपूर को स्मृति ईरानी की पालमपुर रैली से दूरी बनानी पड़ी।

विज्ञापन


मंडी के पड्डल मैदान में 10 मई को भाजपा ने पीएम की रैली का आयोजन किया था। इसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी रामस्वरूप के अलावा कांगड़ा-चंबा के उम्मीदवार किशन कपूर भी मंच पर मौजूद थे जिसके चलते अब उन्हें मंडी रैली की आधी राशि अपने चुनावी खर्च रजिस्टर में दर्ज करनी होगी।

मंडी रैली से सबक लेकर पालमपुर के गांधी मैदान में बुधवार को आयोजित स्मृति ईरानी की रैली में किशन कपूर उपस्थित नहीं रहे। व्यय निगरानी समिति के नोडल अधिकारी एवं एडीसी मंडी आशुतोष गर्ग ने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार रामस्वरूप और किशन कपूर के प्रचार खर्च में
विज्ञापन


पड्डल रैली की राशि को जोड़ा जाएगा। इस बारे में निर्वाचन अधिकारी कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र को डिटेल भेजी जाएगी। 
व्यय निगरानी समिति के नोडल अधिकारी एवं एडीसी कांगड़ा राघव शर्मा ने कहा कि आरओ मंडी से जो भी डिटेल प्रचार खर्च को लेकर आएगी, उसे भाजपा प्रत्याशी के प्रचार खर्च में जोड़ा जाएगा।

धर्मशाला में आज, मंडी में 18 को होगी बैठक
लोकसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के प्रचार खर्च की व्यय निगरानी समिति कांगड़ा की बैठक 16 मई को धर्मशाला में होगी। वहीं, मंडी जिला की व्यय निगरानी समिति की बैठक 18 मई को प्रस्तावित है, जिसमें सभी उम्मीदवारों को अब तक प्रचार में खर्च राशि का ब्योरा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें