फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करना भारत की बड़ी जीत: गडकरी

Wed, 01 May 2019 10:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया गया है, जो भारत की सबसे बड़ी जीत है। चीन ने भी इसका समर्थन किया है। सभी बडे़ देशों ने इसका समर्थन किया है।

विज्ञापन


ये हमारे प्रधानमंत्री मोदी की जीत है। गडकरी ने बुधवार शाम को वाइल्ड फ्लॉवर हॉल शिमला में पत्रकारों से बात की। गडकरी ने कहा कि मसूर अजहर के मामले में जिस तरह से चीन का रुख था, ये मोदी और सुषमा के प्रयासों का नतीजा है। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता।

दुनिया के लोग अब ये बात समझ गए हैं। इसी का नतीजा है कि इसमें भारत को सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि राहुल जैसे नेताओं को संवेदनशील विषयों को लेकर जनता में सही संदेश देने का काम करना चाहिए। उम्मीद है कि इस तरह की बातों का भविष्य में ध्यान रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले-हिमाचल में स्काई बस जैसी सेवा शुरू की जा सकती है 

गडकरी ने कहा कि दुनिया भर में सबसे बढ़िया तकनीक वाली कंपनियों के साथ प्रदेश में एक बड़ा वेंचर शुरू किया जा सकता है, जिससे प्रदेश की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बदल सकती है।

स्काई बस जैसी सेवा शुरू की जा सकती है, जिसमें एक साथ 200 से ज्यादा यात्री सफर कर सकते हैं। सड़कों को बनाने का काम तेजी से शुरू किया जाएगा। सात सुरंगें भी बनाई जाएंगी। 69 एनएच की डीपीआर बनाने का काम प्रगति और है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें