फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रचार के लिए नवजोत सिद्धू की बढ़ी डिमांड

Thu, 09 May 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की हिमाचल में कांग्रेस प्रचार के लिए डिमांड बढ़ गई है। प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्र में सिद्धू से प्रचार कराकर भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमला बोलने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस एआईसीसी सचिव प्रियंका वाड्रा के शिमला और मंडी में रोड शो कराना चाह रही है ताकि, भाजपा से स्टार प्रचारकों को कड़ी चुनावी टक्कर दी जा सके। 

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए चारों संसदीय क्षेत्रों में स्टार प्रचारक के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू की सबसे ज्यादा डिमांड आ रही है। नवजोत सिद्धू की मांग कांगड़ा, मंडी, शिमला और ऊना में कम से कम एक-एक जनसभा कराने का मामला पार्टी हाईकमान से लिखित रूप से उठाया गया है।

चारों संसदीय सीटों में कम से कम एक-एक जनसभा सिद्धू की कराने की मांग की जा रही है ताकि, कांग्रेस के पक्ष में चुनावी हवा तैयार की जा सके। माना जा रहा है कि सिद्धू भाजपा नेताओं खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दमदार तरीके से हमला बोलते हैं। यही कारण है कि प्रदेश की चारों संसदीय सीटों में नवजोत को प्रचार में भेजने के लिए बराबर दबाव बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर एआईसीसी महासचिव प्रियंका वाड्रा के शिमला और मंडी में रोड शोकराने के लिए हाईकमान पर बराबर दबाव बनाया हुआ है। शिमला के ठियोग में प्रदेश कांग्रेेस की ओर से चुनाव से पहले किसी भी दिन रोड शो कराने की तारीख मांगी जा रही है।

मंडी में प्रियंका का रोड शोकराने के लिए मंडी के कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा के ससुर और मंडी के पर्यवेक्षक राजीव गंभीर ने भी एआईसीसी के पास पत्र भेजा है कि मंडी में प्रियंका वाड्रा के रोड शो की तारीख तय की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें