मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह राज्य भर में मतदाताओं में जोश देखा गया, उससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा चारों लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करने जा रही है।
2019 का यह लोकसभा चुनाव मोदी सरकार के पांच वर्षों और कांग्रेस के 55 वर्षों के बीच चयन का चुनाव रहा। कांग्रेस 55 साल में जो नहीं कर सकी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच वर्षों में वह करके दिखाया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान हुआ भारी मतदान भाजपा के खिलाफ हुआ है। वह आश्वस्त हैं कि राज्य में कांग्रेस चारों सीटों पर विजयी होगी। जब भी भारी मत पड़े हैं तो वोटरों ने सत्ता पर काबिज सरकार के खिलाफ नाराजगी ही जताई है।
किस वर्ष के चुनाव में क्या प्रतिशतता रही
वर्ष प्रतिशतता
1977 59.56
1980 58.70
1984-85 61.45
1989 63.94
1991 57.40
1996 57.58
1998 65.32
1999 56.78
2004 59.71
2009 58.43
2014 64.45