फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के पराक्रम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही भाजपा: राठौर

Sat, 04 May 2019 05:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह सेना के पराक्रम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। उनके बयानों से साफ  है कि वह सेना को अपनी पार्टी भाजपा की सेना मानती है।

विज्ञापन


भाजपा सर्जिकल स्ट्राइक का इतना गुणगान कर रही है कि वह इसके नाम पर देश के लोगों से वोट मांग रही है। भाजपा के नेताओं को वह दिन भी याद कर लेना चाहिए, जिस दिन उन्होंने कंधार में मसूद को सुरक्षित रिहा किया था। प्रदेश में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से मुख्यमंत्री घबराए हुए हैं।

इन चुनाव के बाद उन्हें अपनी कुर्सी भी डगमगाती नजर आ रही है। राठौर ने कहा कि अपने समय में तत्कालीन सरकारों ने अपने-अपने ढंग से आतंकवाद का जवाब दिया, जिसमें उनकी कांग्रेस सरकार भी आतंकवाद के खिलाफ  मजबूती से लड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें