फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप राठौर बोले- अनिल पर चार दिन में होगा खुलासा

Thu, 04 Apr 2019 10:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा है कि आश्रय के पिता अनिल शर्मा फिलहाल भाजपा के मंत्री हैं। उनका आगे क्या होने वाला है, इसका खुलासा दो-चार दिन में हो जाएगा। राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने आश्रय शर्मा को टिकट देकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मंडी जिले में चुनौती दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के पास धनबल है जबकि कांग्रेस के पास जनबल। ज्वालामुखी में मीडिया से मुखातिब राठौर ने कहा कि पार्टी हाईकमान के संभावित फैसलों का विरोध करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लोकसभा चुनावों में कांगड़ा-चंबा से पवन काजल, शिमला से धनीराम शांडिल और मंडी से आश्रय शर्मा पार्टी के जिताऊ चेहरे हैं। एक-दो दिन में हमीरपुर संसदीय सीट से भी दमदार प्रत्याशी को उतारा जाएगा।
विज्ञापन


यह पार्टी उम्मीदवार भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को हराने में पूरी तरह सक्षम रहेगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय रत्न, प्रदेश सचिव बलविंद्र बबलू, धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें