फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ही करेंगे रोहतांग टनल का उद्घाटन: जयराम

Sat, 11 May 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/कुल्लू/चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति के लोगों के लिए इस बार सर्दी मुश्किल भरी रही। अगली बर्फबारी से पहले रोहतांग सुरंग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मौसम खराब होने के कारण सीएम जयराम भुंतर से फोन पर केलांग में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस साल हर हालत में रोहतांग टनल का काम पूरा हो जाएगा। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्हीं के हाथों टनल का उद्घाटन होगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका जिक्र शुक्रवार को मंडी की रैली में पीएम मोदी ने भी किया है।

वह लाहौल वासियों से मिलना चाहते थे, लेकिन खराब मौसम के चलते नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि वह घाटी के विकास को लेकर प्रयासरत हैं। लोकसभा चुनाव से पहले एक बार लाहौल-स्पीति आने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


अगर ऐसा नहीं हुआ तो चुनाव के बाद लाहौल जरूर आएंगे। मुख्यमंत्री ने रोहतांग टनल के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री को लाहौल-स्पीति लेकर आने का वादा भी किया।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री को लेकर हेलीकॉप्टर लाहौल के लिए रवाना हुआ था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्हें भुंतर से ही फोन पर जनसभा को संबोधित करना पड़ा। इस दौरान बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में चंबा के योगदान पर निर्भर करेगी कैबिनेट में नुमाइंदगी: जयराम

- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा को कैबिनेट में स्थान उनके योगदान के आधार पर ही मिलेगा। शनिवार दोपहर बाद चंबा चौगान में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम ने कहा कि प्रदेश से चारों सीटें भाजपा जीतेगी।

जीत में चंबा का कितना योगदान रहा, इसके आधार पर सरकार में चंबा को नुमाइंदगी दी जाएगी।जयराम ने पंडाल का भी निरीक्षण किया। पंडाल और मंच पर दिखी कुछ खामियों को दूर करने के उन्होंने दिशा-निर्देश भी दिए।

कहा कि वर्ष 2014 में चारों सीटें भाजपा ने जीती थीं। उसी जीत को इस बार दोहराना है। भाजपा के लिए राष्ट्र और समाज महत्वपूर्ण है। विरोधियों के लिए परिवार प्राथमिकता है। कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति नहीं करती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पूरे विश्व में नई पहचान दी है।

राष्ट्रीय भाजपा सचिव एवं प्रदेश लोस चुनपव प्रभारी तीरथ सिंह रावत, चंबा-कांगड़ा लोस चुनाव प्रभारी राजीव भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, रैली मीडिया प्रबंधक जय सिंह व सदर विधायक पवन नैयर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें