फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम ने रोकी जयराम और वीरभद्र की राह, फोन पर दिया भाषण

Sat, 11 May 2019 07:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर/कुल्लू/रोहड़ू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खराब मौसम शनिवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की राह में रोड़ा बन गया। जयराम ठाकुर को केलांग में चुनावी जनसभा संबोधित करने जाना था, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर रोहतांग दर्रे को ही पार नहीं कर पाया।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे के आसपास मौसम खराब रहने पर हेलीकॉप्टर भुंतर एयरपोर्ट लौट आया। इसके बाद करीब साढे़ दस बजे के आसपास सीएम का हेलीकॉप्टर दोबारा केलांग रवाना हुआ, लेकिन फिर मौसम खराब और धुंध होने से कारण पालयट ने चॉपर वापस भुंतर में लैंड करवाया।

केलांग में जनसभा में नहीं पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने भुंतर से ही फोन करीब दस मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा डेढ़ मिनट तक सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी अपने विचार रखे। लंच के बाद मुख्यमंत्री चंबा रवाना हो गए। चुनावों के दौरान सीएम का यह लाहौल का पहला दौरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र सिंह का डोडरा क्वार दौरा रद्द हो गया

- फोटो : अमर उजाला
उधर, खराब मौसम के कारण ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का डोडरा क्वार दौरा रद्द हो गया। लोग करीब एक बजे से पौने पांच बजे तक वीरभद्र के इंतजार में बैठे रहे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, आनंद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को चौपाल से जनसभा के बाद डोडरा क्वार पहुंचना था।

चौपाल से चंबी हेलीपैड के लिए वीरभद्र सिंह करीब साढ़े तीन बजे रवाना हुए, लेकिन खराब मौसम के कारण वीरभद्र सिंह का हेलीकॉप्टर डोडरा क्वार के लिए उड़ान नहीं भर सका। रोहडू के विधायक मोहल लाल ब्राक्टा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री का डोडरा क्वार का दौरा तय करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें