फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी मेरा दूसरा घर, इसे सराज से अलग नहीं मानता: जयराम

Wed, 15 May 2019 05:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दलाश (कुल्लू)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

‘आनी मेरा घर है, जिसे मैं सराज विस से अलग नहीं समझता।’ यह बात आनी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एक जनसभा में कही। मुख्यमंत्री ने 10 दिन के भीतर आनी विधानसभा क्षेत्र में दूसरी जनसभा की।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे सिर्फ अपने दादा का सपना पूरा करने का तर्क दे रहे हैं। हमारे लिए जनता के सपने पूरा करना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वे तीन बार आनी आए हैं और बार-बार यहां आएंगे।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस के लोग प्रचार कर रहे हैं कि रामस्वरूप शर्मा मुख्यमंत्री और मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। सीएम ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा बहुत सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं और भाजपा के कर्मठ एवं ईमानदार कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, इसलिए उनका पूरा हक है कि वो मुख्यमंत्री और मोदी के नाम पर वोट मांगें। उन्होंने कहा कि देश में मोदी की एक अलग लहर है।

विज्ञापन

कांग्रेस पर कसा तंज

उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक करना नरेंद्र मोदी की हिम्मत थी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देने पर एक तरफ पाकिस्तान में मातम था तो दूसरी ओर कांग्रेस के भीतर।

उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा, अगली बार जब सर्जिकल स्ट्राइक हो तो कांग्रेसियों को लड़ाकू विमान में साथ भेजें ताकि वो वहां मौजूद सुबूतों को एकत्र कर देश को ला सकें।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत से गरीबों को अस्पतालों में पांच लाख तक का उपचार मुफ्त देने का काम मोदी सरकार ने किया है। 22 लाख लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। बाकी बची 50 लाख की आबादी को हिम केयर का लाभ प्रदेश सरकार दे रही है।

किसानों के खाते में सहायता राशि दी गई है जबकि 60 वर्ष की आयु से अधिक किसानों को पेंशन का प्रावधान दिया जाएगा। इससे पूर्व आनी के विधायक किशोरी लाल सागर और भाजपा मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर ने भी जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें