फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सख्त नेतृत्व चाह रहा है देश: जयराम

Fri, 17 May 2019 04:48 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज देश सख्त नेतृत्व चाह रहा है। पीएम मोदी ने जिस तरह पांच साल में लोगों के दिलों में जगह बनाई है, आज देश का बच्चा-बच्चो मोदी-मोदी कर रहा है। सीएम मंडी सीट से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप के पक्ष में चुनावी सभा के लिए भरमौर पहुंचे थे।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं गिनाईं। कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रही थी, लेकिन अब एहसास हो रहा है इस बार तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।

देश को नरेंद्र मोदी ने जिस ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उसे देखते हुए लोगों ने मोदी को एक ओर मौका देने का मन बना लिया है। सीएम बोले- मैं पहला मुख्यमंत्री हूं, जो कामगार के घर में पैदा हुआ। इसलिए हर गरीब की दर्द की पीड़ा को पहचानता हूं।
विज्ञापन


भाजपा के लिए परिवार नहीं, बल्कि देश और प्रदेश सबसे पहले हैं। कांग्रेस के लिए परिवार या फिर दादा पोता। विधायक जिया लाल कपूर ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री को आड़े हाथों लिया। कहा कि वह चुनावी सभा में मुझे अनपढ़ या फिर कुछ और शब्द कहते हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्हें इसी जनता ने सत्ता से बाहर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें