सिरमौर के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हिरदाराम शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में उनके सरकारी आवास पर भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी तीरथ सिंह रावत के अलावा बड़ी संख्या में पूर्व विधायक के समर्थक भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने हिरदाराम सहित सभी लोगों का पार्टी में स्वागत किया।
हिरदाराम ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कार्यप्रणाली से काफी प्रभावित हैं। वह भाजपा को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेंगे।
हिरदाराम के साथ भाजपा में शामिल होने वाले क्षेत्र के प्रमुख कांग्रेस के नेता ओम प्रकाश, हीरा सिंह, जगत कन्याल, शकुंतला चौहान तथा कांग्रेस सरकार में मुख्य संसदीय सचिव रहे विनय कुमार की भाभी रीना चौहान शामिल हैं।