फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक को पत्र से नहीं, सर्जिकल स्ट्राइक से दिए मोदी ने जवाब: सीएम

Fri, 03 May 2019 07:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग/रोहड़ू (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकी संगठनों और पाकिस्तान की नापाक हरकत का जवाब पत्र से नहीं, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक से दिया।

विज्ञापन


चिड़गांव में आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा कि केंद्र की पहल के बाद अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने आतंकी मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया है। विपक्ष के नेता राष्ट्रहित नहीं, सत्ता हासिल करना चाहते हैं। कांग्रेस ने घोषणा पत्र से देशद्रोहियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने ठियोग ने कहा कि पीएम मोदी ने पांच सालों में कुछ नहीं किया तो विपक्ष की पार्टियों को महागठबंधन की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका और सोनिया गांधी कांग्रेस की जनसभाएं करते हैं तो इनमें नारा मोदी का लगता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पप्पू नाम को जब से राहुल से जोड़ा गया है तब से माता-पिता भी अपने बच्चों का यह नाम नहीं रखना चाहते। प्रदेश भाजपा प्रभारी तीर्थ रावत ने कहा कि उज्ज्वला और बीमा सहित कई योजनाओं को लाकर मोदी सरकार आज देश की युवा पीढ़ी को नई राह दिखाने में अहम किरदार निभा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें