फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे बूथ टशीगंग में भारी बर्फबारी, आयोग ने हेलीकॉप्टर से पहुंचाईं ईवीएम

Fri, 17 May 2019 11:32 AM IST
Krishan Singh अशोक राणा, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से ईवीएम पहुंचाई गईं। लाहौल को स्पीति घाटी से जोड़ने वाले 14 हजार फीट ऊंचे कुंजुम दर्रे पर बर्फबारी के कारण चुनाव आयोग ने टशीगंग समेत स्पीति के 30 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम हेलीकॉप्टर से पहुंचाईं।

विज्ञापन


गुरुवार को लाहौल के स्मींगरी हेलीपैड से सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने ईवीएम लेकर स्पीति के काजा को उड़ान भरी। पूरे हिमाचल समेत समुद्रतल से 15256 फुट की ऊंचाई पर स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में 19 मई को वोट डाले जाएंगे। 

टशीगंग में न्यूनतम पारा अभी भी शून्य से नीचे है। लोनिवि काजा डिवीजन ने कुछ दिन पहले ही बर्फ हटाकर यहां तक जाने वाली 32 किमी लंबी संपर्क सड़क से बहाल किया है।
विज्ञापन


टशीगंग में कुल 49 मतदाताओं में पुरुष 29 और महिला वोटर 20 हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी काजा जीवन नेगी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट पहुंचा दी हैं। मतदान को लेकर घाटी में निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें