फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय चुनाव लड़ना है या कांग्रेस में जाएंगे, चंदेल आज लेंगे फैसला

Tue, 09 Apr 2019 10:02 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस टिकट न मिलने पर सुरेश चंदेल निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने या कांग्रेस में शामिल होने को लेकर मंगलवार को फैसला ले सकते हैं। कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर का टिकट फाइनल होने के बाद सुरेश चंदेल सोमवार को बिलासपुर पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आगामी रणनीति क्या होगी, इसका फैसला वह समर्थकों के साथ बैठकर करेंगे। उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ना है या कांग्रेस पार्टी में शामिल होना है। यह निर्णय भी समर्थकों के साथ बैठकर लिया जाएगा। 

हमीरपुर से टिकट के दावेदारों में रामलाल ठाकुर के अलावा सुरेश चंदेल, सुखविंद्र सुक्खू, अभिषेक राणा और कर्नल धर्मेंद्र पटियाल शामिल थे। भाजपा के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अभी कांग्रेस में एंट्री नहीं हुई है, लेकिन उनका नाम भी दावेदारों के पैनल में शामिल था।
विज्ञापन


बिलासपुर में जिस तरह कांग्रेस पदाधिकारियों ने चंदेल का विरोध किया, पार्टी ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि उन्हें या तो पार्टी का टिकट दिया जा रहा है या उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है, लेकिन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से विधायक रामलाल ठाकुर का टिकट फाइनल होने के बाद सुरेश चंदेल को बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें