फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता लोकतंत्र के लिए खतरा: सीएम

Wed, 15 May 2019 09:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को चुनावी जनसभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि कोलकाता में भाजपा के रोड शो में हिंसा कराने का घिनौना कृत्य किया गया है।

विज्ञापन


अपने गृह क्षेत्र सराज के जंजैहली पहुंचे सीएम ने कहा कि बंगाल की जनता बनर्जी को माफ नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने सुखराम परिवार पर भी हमला बोला। सीएम ने कहा कि सुखराम ने जुगाड़ से कांग्रेस का टिकट हासिल किया है।

कांग्रेसी भी इस जुगाड़तंत्र को सहन नहीं कर रहे हैं। जयराम ने कहा कि सुखराम का समय चला गया है। प्रदेश की राजनीति में नई पीढ़ी का उदय हुआ है। सराज एक है और इस बार प्रदेश में इतिहास रचेगा। रामस्वरूप शर्मा को फिर से संसद में भेजेगा।
विज्ञापन


जयराम ने कहा कि सीएम बनने के बाद उन्होंने 68 विस क्षेत्रों का दौरा किया और लोकसभा चुनावों से पूर्व इन सभी क्षेत्रों में जनसभाएं की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए कांग्रेस और कुछ अन्य ताकतें लगी हुई हैं। जिनका सपना कभी पूरा नहीं होगा। 

ममता बनर्जी के खिलाफ हो कार्रवाई : सत्ती 

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कोलकाता में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हमला और आगजनी मुख्यमंत्री के इशारे पर हुई।

इस हिंसा से अमित शाह की जान को भी खतरा हो सकता था। वहां भाजपा के झंडे, बैनर और होर्डिंग तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पुलिस के साथ मिलकर जबरन हटा दिए थे।

हार के डर से अपना मानसिक संतुलन खो चुकीं ममता बनर्जी को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। सतपाल सत्ती ने कहा कि पूरे देश में छह चरणों में चुनाव प्रक्रिया आमतौर पर शांतिपूर्वक हुई, लेकिन हिंसा, आगजनी और लूटपाट सिर्फ पश्चिम बंगाल में टीएमसी के गुंडों ने भाजपा की बढ़त रोकने के लिए की।

ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी का भारतीय संविधान, लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया में कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने का कि इस मामले में चुनाव आयोग को बिना किसी देरी के कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

कोलकाता रोड शो हिंसा पर चुनाव  आयोग कड़ी कार्रवाई करे : जयराम

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में हुई घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरी चोट करार दिया है। बुधवार शाम को मंडी में पत्रकार वार्ता में सीएम ने चुनाव आयोग से मांग की कि कोलकाता में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान अमित शाह पर हुए हमले की उचित जांच होनी चाहिए। दोषियों और उन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, जो मौके पर थे।

कहा ममता बनर्जी मानसिक संतुलन खो चुकी हैं। कहा कि प्रधानमंत्री को पश्चिम बंगाल में भारी समर्थन मिलने से ममता बनर्जी विचलित हो गई हैं। सीएम ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने चुनाव आयोग में शिकायत कर दी है और अपना पक्ष रख दिया है। जयराम ने कहा कि ममता बनर्जी के इस घटिया हथकंडे की हिमाचल भाजपा कड़ी निंदा करती है और चुनाव आयोग से ठोस कार्रवाई की मांग करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें