फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजार गीदड़ भी नहीं हरा सकते शेर को : जयराम

Mon, 13 May 2019 07:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि हजार गीदड़ इकट्ठे होकर शेर को घेर तो सकते हैं, मगर हरा नहीं सकते। उन्होंने कहा है कि विपक्ष का बेमेल गठबंधन दरअसल गीदड़ों का जमावड़ा है, जिसके पास देशवासियों की भलाई का कोई विजन नहीं है। उसका इकलौता एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाना है, जबकि मोदी के पांच साल के कार्यों ने जनता का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन


शिमला में जारी बयान में सीएम ने कहा कि आपस में रोज झगड़ने वाले विपक्षी नेता 23 मई तक खुद को भावी प्रधानमंत्री मान सकते हैं। कई ने तो नए सूट भी सिलवा लिए हैं, लेकिन नतीजों के बाद उन्हें ख्वाब और हकीकत में फर्क पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को मोदी के रूप में सबसे मजबूत प्रधानमंत्री मिला है।

सीमा पार से पाकिस्तानी घुसपैठ और गोलाबारी का जिस तरह से जवाब मोदी सरकार ने दिया, वैसा कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार ने कभी नहीं दिया। विपक्ष को तकलीफ यह है कि नोटबंदी ने उसका हजारों करोड़ का काला धन नाली में बहा दिया। हैरानी की बात यह है कि अब राहुल गांधी अपनी दादी के गरीबी हटाओ नारे को नया नाम देकर फिर वही पुरानी बातें दोहरा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें