फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता संग्राम: अपना दुर्ग बचाने में जुटे भाजपा के दिग्गज, गृह क्षेत्रों से बाहर नहीं निकल पा रहे

Thu, 11 Apr 2019 01:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता अपने-अपने दुर्ग बचाने में लगे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता अपने संसदीय क्षेत्रों में ज्यादा समय दे रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ज्यादातर वक्त मंडी संसदीय क्षेत्र में ही बिता रहे हैं, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अपने बेटे अनुराग ठाकुर के प्रचार में दिन-रात एक किए हैं।

वह इस संसदीय क्षेत्र से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार भी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र तक ही सीमित हो गए हैं। वह भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर का प्रचार करने में जुटे हैं।

विज्ञापन

प्रेम कुमार धूमल - फोटो : फाइल फोटो
भाजपा कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक जबसे आचार संहिता लगी है, तबसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लगभग 30 जनसभाएं और बैठकें कर ली हैं। इसी बीच दो दिन उनका पंजाब और उत्तराखंड का दौरा था। हालांकि मुख्यमंत्री ने हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों का दौरा किया है, लेकिन उन्होंने कुल बैठकों और जनसभाओं में से 12 से 15 मंडी संसदीय क्षेत्र में की हैं।

इसी तरह प्रेम कुमार धूमल ने लगभग 35 जनसभाएं और बैठकें कर ली हैं। यह सभी जनसभाएं और बैठकें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हुई हैं। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद शांता कुमार ने भी लगभग 32 जनसभाएं और बैठकें कर ली हैं। यह कार्यक्रम भी कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में किए गए।
विज्ञापन

शिमला संसदीय क्षेत्र मंत्रियों के हवाले

शिमला संसदीय क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार-पांच जनसभाएं की हैं। ये सभाएं जुन्गा, सोलन, पच्छाद आदि में की गईं। फिलहाल यह संसदीय क्षेत्र मंत्रियों के हवाले हैं। बताया जा रहा है कि मई में इस संसदीय क्षेत्र में वरिष्ठ नेताओं की रैली और कार्यक्रम होने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें