फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में इतनी बढ़ी भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा की संपत्ति

Wed, 24 Apr 2019 09:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

साल 2014 में सांसद के पास 2,05,555 कर चल संपत्ति थी। पांच साल बाद वर्ष 2019 में यह संपत्ति करीब 28,33,538 रुपये की हो गई है। चल संपत्ति में ही 26,27,983 रुपये बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


अचल संपत्ति पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान 50 लाख थी, अब वह 62 लाख के करीब हो चुकी है। 12 लाख अचल संपत्ति बढ़ोतरी हुई है। जबकि उनकी पत्नी  की चल व अचल संपत्ति में 17.17 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
 

नामांकन दाखिल करते रामस्वरूप शर्मा - फोटो : अमर उजाला
साल 2014 में 19,73,316 रुपये की चल संपत्ति थी, अब 28,90,799 हो गई है। जबकि 2014 के लोस चुनाव में उनकी अचल संपत्ति 30 लाख थी। वर्तमान अचल संपत्ति 38 लाख हो गई है। अचल संपत्ति में आठ लाख जबकि चल संपत्ति में 9.17 लाख बढ़ोतरी हुई है।

कुल चल व अचल संपत्ति में 17.17 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नामांकन पत्र में रामस्वरूप शर्मा ने हलफनामा दिया है। जिसमें अपनी उम्र साठ साल बताई है। जबकि शिक्षा दसवीं पास है। वह जोगिंद्रनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में राम स्वरूप के आगे शर्मा जोडने का आवेदन

रामस्वरूप शर्मा का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने सुबह सवा 11 बजे नामांकन भरा है।नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के साथ ही मौजूदा सांसद व प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा ने रिटर्निंग ऑफिसर को वोटर लिस्ट में अपने नाम के आगे शर्मा जोड़ने का आवेदन किया है।

आवेदन में रामस्वरूप शर्मा ने कहा है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में रामस्वरूप है जबकि वह सारे दस्तावेजी काम रामस्वरूप शर्मा के नाम से होते हैं। लिहाजा, रामस्वरूप के आगे शर्मा जोड़ा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें