फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मसंकट में अनिल शर्मा, भाजपा महामंत्री ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा

Wed, 03 Apr 2019 06:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा के महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा स्पष्ट करें कि वह अपने पुत्र का साथ देना चाहते हैं या फिर भाजपा का, जिसने उन्हें विधायक और मंत्री बनाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा का यह बयान देना कि ‘पापा मेरे हैं तो भाजपा के तो बनेंगे नहीं’ अनिल शर्मा को इस पर अपना स्टैंड क्लीयर करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 6
चंद्रमोहन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर ने कहा कि अगर अनिल शर्मा भाजपा में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें पार्टी के निर्देशानुसार मंडी विधानसभा क्षेत्र के साथ अन्य क्षेत्रों में पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए उतरना होगा। क्योंकि पुत्र और पार्टी को लेकर उनके मन में दुविधा हो सकती है लेकिन पार्टी को उन्हें लेकर कोई दुविधा नहीं है।

4 of 6
पंडित सुखराम - फोटो : अमर उजाला
भाजपा महामंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम ‘आया राम, गया राम’ राजनीति की संस्कृति के प्रतीक बन चुके हैं। यह बात न केवल प्रदेश की जनता बल्कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भी बार-बार कह चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
BJP Logo
चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक सक्षम पार्टी है। किसी व्यक्ति विशेष के बजाय कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ती है। ऐसे में अगर किसी को यह लगता है कि उनके सहारे विधानसभा चुनाव में जीत मिली है तो यह सिर्फ  उनकी गलतफ हमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा ने वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में भी मंडी से सात विधानसभा क्षेत्रों में विजय हासिल की थी। लोकसभा चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के सत्ता के रहने के और सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद शानदार जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें