फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति और क्षेत्र के पैंतरों पर भारी पड़ा भाजपा का 'चौकीदार'

Fri, 24 May 2019 03:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेश शांडिल्य, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवभूमि में जाति और क्षेत्र के हर पैंतरे पर भाजपा का चौकीदार भारी पड़ गया। मोदी मैजिक ने यहां जाति और इलाकों के भेद पाट दिए, जबकि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों ने क्षेत्रीय और जातीय पैंतरे अपनाकर भी प्रत्याशी उतारे थे। चारों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने कई समीकरण बनाकर प्रत्याशी उतारे थे। भाजपा ने कांग्रेस से पहले प्रत्याशी उतारे। दो सिटिंग सांसदों के टिकट काटने के बाद नए चेहरे उतारते हुए उनके जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का भी अंदाजा लगाया।

विज्ञापन


कांगड़ा से शांता कुमार का टिकट काट उनके करीबी किशन कपूर पर इसलिए भी दांव खेला गया कि वह इस सीट पर प्रभावशाली गद्दी समुदाय से हैं। कांग्रेस ने इसी सीट से ओबीसी का युवा उम्मीदवार इसी सोच से उतारा कि यहां ओबीसी समुदाय का प्रत्याशी शांता कुमार तक को हरा चुका है। पर कांग्रेस को इस दांव का लाभ नहीं मिला। न ही शांता का टिकट काटने के बाद ब्राह्मण समुदाय की नाराजगी से भाजपा को नुकसान पहुंचने की अटकलें सच साबित हुईं।

विज्ञापन

हिमाचल की एकमात्र आरक्षित सीट शिमला से भाजपा ने सोलन जिले से ताल्लुक रखने वाले सिटिंग सांसद वीरेंद्र कश्यप का दूसरा टिकट काटा। नया टिकट पहली बार सिरमौर जिले में दिया। कांग्रेस के उम्मीदवार धनीराम शांडिल सोलन से थे तो कांग्रेस आश्वस्त हुई कि अब शिमला और सोलन का क्षेत्रीय संतुलन मदद करेगा, मगर ऐसा नहीं हुआ। ऐसे ही कांग्रेस ने इस बार हमीरपुर सीट पर बिलासपुर जिला से रामलाल ठाकुर को टिकट दिया, जबकि पिछली बार टिकट हमीरपुर में दिया था।

कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ ठाकुर उम्मीदवार ही दिया। कांग्रेस बिलासपुर में बढ़त की उम्मीद लगाए रही, मगर इसके हाथ निराशा ही लगी। मंडी में भाजपा के ब्राह्मण उम्मीदवार रामस्वरूप शर्मा के खिलाफ कांग्रेस ने भी पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को उतारा। सुखराम परिवार के मंडी सीट पर बड़े प्रभाव का आकलन कर कांग्रेस मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गढ़ में भाजपा से गच्चा खा गई। मंडी में कांग्रेस के तमाम गढ़ ढह गए। सब जगह मोदी ही भारी पडे़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें