फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में किशन कपूर और पवन काजल के बीच रोचक मुकाबला

Thu, 23 May 2019 07:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसानों के खाते में डाले गए 4000 रुपये, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और न्याय योजना गांव के मतदाताओं की जुबान पर रहा। भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर भी हर जनसभा में सिर्फ मोदी के नाम पर वोट मांगे। कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल अपनी साधारण छवि और राहुल गांधी की न्याय योजना को भुनाने में लगे रहे।

विज्ञापन


किशन कपूर और पवन काजल में से जो भी चुनाव हारेगा, उसे व्यक्तिगत नुकसान नहीं होगा क्योंकि हार के बाद भी वह विधायक रहेगा। ऐसे में दोनों ही नेताओं की जीत के लिए सेकेंड लाइन के नेताओं ने खूब मेहनत की है ताकि उनका नंबर माननीय बनने के लिए आ सके। प्रत्याशियों की आड़ में कांग्रेस और भाजपा के कुछ बड़े नेता अपने भविष्य की सियासी गोटियां फिट करने में लगे रहे। कांग्रेस-भाजपा और अन्य दलों के झंडे, बैनर, लाउड स्पीकर बेहद कम दिखने से पूरा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र चुनावी शोरगुल के बीच साइलेंट मोड पर रहा।

किसान चुनावी टेंशन से दूर गेहूं की कटाई में लगे रहे। वोट किसे देना है, मतदाता इस पर मौन रहे। चुनावी चर्चा में स्थानीय मुद्दे भी गायब रहे। गरीबी और बेरोजगारी के साथ सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, राफेल और नेताओं की अभद्र बयानबाजी पर चर्चा चलती रही। चंबा में सीमेंट प्लांट, केंद्रीय विवि भवन निर्माण, फोरलेन निर्माण सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर राष्ट्रीय मुद्दे हावी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर का कहना है कि किसानों को खाद के लिए 6 हजार रुपये देना, 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की योजना, गरीब गृहिणियों को मुफ्त गैस कनेक्शन और आतंकवाद के प्रति सख्त रुख अपनाना भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। ‘मैंने मंत्री और एमएलए रहते हुए ईमानदारी से काम किया है। कांग्रेस धन और झूठ के बल पर चुनाव लड़ रही है।

कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल ने कहा कि कांगड़ा में आम आदमी और वीआईपी के बीच मुकाबला है। उन्होंने कहा ‘मेरी स्टार प्रचारक मेरी जनता है। मुझे किसी स्टार प्रचार की जरूरत नहीं। मैं अपनी साधारण छवि और कांग्रेस की विकास की नीतियों पर चुनाव लड़ रहा हूं। मैं रोज 1 हजार लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलता हूं, इसलिए 1 लाख वोट के अंतर से चुनाव जीतूंगा।’

कांगड़ा सीट में कुल मतदाता 
कुल मतदाता : 1427338
महिला मतदाता : 727384 
पुरुष मतदाता : 699934
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें