फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019: जीत के बाद खाली हुईं दो विधानसभा सीटें, होंगे उपचुनाव

Thu, 23 May 2019 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही हिमाचल के दो विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव तय हैं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी किशन कपूर और शिमला सीट से सुरेश कश्यप की जीत से धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं। अब हिमाचल में इन दो विधानसभा क्षेत्रों में छह महीने के भीतर उपचुनाव होने हैं। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांगड़ा में शांता कुमार की जगह जयराम सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और शिमला में निवर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप की टिकट काटकर पच्छाद से विधायक सुरेश कश्यप को मैदान में उतारा था। मंडी से सिटिंग एमपी रामस्वरूप शर्मा और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को ही टिकट दिया था। 

लोकसभा चुनाव में धर्मशाला और पच्छाद से भाजपा को मिली है बढ़त
कांगड़ा-चंबा सीट से लोकसभा चुनाव में धर्मशाला विधानसभा से भाजपा को 18685 वोटों से बढ़त मिली है, जबकि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 16021 मतों से बढ़त मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें