फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लीजिए, कितने बजे है लोहड़ी का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से शुरू होगा। यह रात 7:14 बजे तक रहेगा। इस दिन हर घर में अग्नि जलाकर तिल, रेवड़ियों और मूंगफली की आहुति डाली जाएगी। इस दौरान लोग अग्नि की पूजा भी करेंगे।
विज्ञापन


लोहड़ी से पूर्व बाजारों में खूब आज खूब रौनक दिखी। बुधवार को शहर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यह छह महीने देवताओं के माने जाते हैं।
विज्ञापन

लोहड़ी के दिन दक्षिणायन में होता है सूर्योदय

लोहड़ी के दिन सूर्योदय दक्षिणायन में होता है जोकि दक्षिणायन का अंतिम दिन माना जाता है। लोहड़ी से पूर्व संध्या के मौके पर शहर के बाजारों में खूब रौनक दिखाई दी। अभिभावक बच्चों के साथ मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ तथा गचक की खरीदारी करने पहुंचे थे।

लोअर बाजार के व्यापारी अखिलेश ने बताया कि उनके पास हल्की मूंगफली 80 रुपये किलो, भूनी हुई मूंगफली 100 रुपये किलो बिक रही है। तिल की गचक 280 और 240 रुपये के अलावा पैकेट वाली रेवड़ी 150 तथा 160 रुपये किलो बिक रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें