फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे अनोखा पर्व, दो दिन में कटे 30 हजार बकरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला सिरमौर के समूचे ट्रांसगिरी क्षेत्र में मनाया जाने वाला माघी त्योहार शुरू हो गया है। दो दिन के भीतर यहां 70 पंचायतों में 30 हजार से ज्यादा बकरे काटे जा चुके हैं। आस्था से जुड़ा पौष माह के आखिर में शुरू होने वाला यह पारंपरिक त्योहार पूरे माघ महीने में मनाया जाता है। सोमवार और मंगलवार को मां काली की पूजा की जाती है।
विज्ञापन


इस दौरान भाई अपनी बहन को आटा और चावल त्योहार का शगून देता है। उत्तराखंड के जोनसार बाबर की 105 पंचायतों में भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। ट्रांसगिरी क्षेत्र में सात हजार से अधिक परिवार इस त्योहार को मनाते हैं। इस त्योहार के लिए करोड़ों रुपये के बकरे खरीदे और बेचे जाते हैं।
विज्ञापन

यहां हर घर में कटता है बकरा

हर परिवार अपने आंगन में बकरे काटता है। क्षेत्र के कुंदन सिंह, रामलाल, रजनीश चौहान, कुलदीप शर्मा, बलबीर सिंह, दया राम शर्मा ने बताया कि माघी त्योहार के लिए सोमवार के दिन घर में पकवान बनाए जाते हैं जिसे ‘बोशता’ कहते हैं। इसके बाद बकरे काटे जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि माघी त्योहार को कुछ इलाकों में ‘भातियोज’ भी कहा जाता है।

बकरे के बदले शौचालय की अपील का असर नहीं
बकरे काटने की परंपरा को खत्म करने के लिए जिला सिरमौर हाटी कर्मचारी संघ ने विजन डाक्यूमेंट लागू किया था। इसमें गिरिपार के लोगों से अपील की गई थी कि बकरे पर खर्च की जाने वाली राशि से घर में शौचालय का निर्माण करवाएं। शौचालय बनने से स्वच्छता अभियान के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा। लेकिन इस अपील का लोगों पर कोई असर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें