लॉकडाउन के चलते जिला ऊना में फंसे 2000 लोगों ने अपने घरों तक जाने के लिए आवेदन किया है। वहीं अंब-अंदौरा से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) जाने के लिए 1400 आवेदन जिला प्रशासन के पास आए हैं। इनमें से 15 ने ऊना जिला प्रशासन के पास पंजीकरण किया है।
यह ट्रेन 20 मई को अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन से चलेगी। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट शुरू करने पर अभी तक हम फिलहाल रुके हुए हैं। उन्होंने यह बात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही।
लॉकडाउन के चौथे चरण में जिला कुल्लू में ऑटो चलाने की अनुमति दे दी गई है। अब कर्फ्यू में ढील के दौरान शहर में ऑटो रिक्शा दौड़ सकेंगे। कुल्लू, मनाली, भुंतर में 600 से अधिक ऑटो हैं।
वहीं, सोलन में ढील के दौरान सप्ताह में रविवार, बुधवार और शुक्रवार को बार्बर और ब्यूटी पार्लर संचालक दुकानें खोल पाएंगे। ऊना जिले में कर्फ्यू में ढील एक घंटा बढ़ा दी है। अब सुबह सात बजे से दुकानें खुल सकेंगी।