फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दफ्तर पहुंचने के लिए नहीं परिवहन व्यवस्था, परेशान हो रहे हैं कर्मचारी

Fri, 08 May 2020 04:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल सचिवालय में कर्मचारियों को भले ही बुलाया लिया है लेकिन कर्मचारियों के लिए परिवहन व्यवस्था नहीं हो सकी है। सचिवालय में तैनात अफसरशाही के लिए सरकारी वाहनों की व्यवस्था है और अन्य कर्मचारियों को कई- कई किलोमीटर पैदल रास्ता तय करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सचिवालय के छोटे कमरों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखने में मुलाजिमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सचिवालय में करीब दो हजार कर्मचारी हैं। सरकार के दिशा निर्देशों के  अनुसार अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया जा रहा है। सचिवालय के कई कर्मचारी सरकारी आवासों में रहते हैं लेकिन कई शिमला के आसपास के क्षेत्रों से रोज आते हैं।

सचिवालय के अधिकांश कर्मचारी सरकारी बसो में सफर करके अपने कार्यालयों में पहुंचते रहे हैं। इन दिनों सरकारी बसें बंद होने से कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सचिवालय में अनुबंध में लगे सैकड़ों कर्मचारियों के पास अपने निजी वाहन तक नहीं और उनको परेशानी ज्यादा हो रही है।  
विज्ञापन


प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी सेवाएं संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय कर्मचारियों के लिए सरकार लाने और ले जाने की व्यवस्था करे। इसके अलावा दफ्तरों में कर्मचारियों के बैठने में व्यवस्था में सुधार की जरूरत है ताकि सही मायने में सामाजिक दूरी बनाकर रखी जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें